मथुरा।
रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के मथुरा-वृंदावन आगमन को लेकर नगर निगम पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।
शनिवार को नगर आयुक्त जग प्रवेश ने महानगर के एसबीआई चौराहा, मुर्गा फाटक, डैंपियर नगर, पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम मार्ग, भगत सिंह पार्क एवं आसपास के प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, सीवर व्यवस्था, पैच वर्क, दीवारों पर कराई गई वॉल पेंटिंग सहित सभी तैयारियों का जायजा लिया।
नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के आगमन मार्गों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न रहे। सफाई, मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य समय से पूर्ण किए जाएं ताकि शहर की छवि बेहतर रूप में प्रस्तुत हो सके।
नगर निगम के साथ-साथ अन्य विभाग भी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं ताकि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाए।
निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त सौरभ सिंह सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.