मथुरा। नगर निगम मथुरा–वृंदावन ने वृंदावन जोन में फूड कोर्ट दुकानों की नीलामी से बड़ी सफलता हासिल की है। जिला संयुक्त चिकित्सालय/लुटेरिया हनुमान मंदिर के सामने नगर निगम द्वारा निर्मित 08 फूड कोर्ट दुकानों को खुली बोली के माध्यम से प्रीमियम नीलामी पर किराये पर आवंटित किया गया।
यह नीलामी प्रक्रिया 12 जनवरी को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक नगर निगम के भूतेश्वर स्थित कार्यालय के मीटिंग हॉल में नगर आयुक्त द्वारा गठित समिति की निगरानी में संपन्न हुई।
नीलामी के दौरान अनारक्षित वर्ग की 06 दुकानों की खुली बोली कराई गई जिसमें व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच हुई इस नीलामी से नगर निगम को लगभग 1 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई जिससे निगम के राजस्व में बड़ा इजाफा हुआ है। निगम ने एक दुकान का मूल्य प्रीमियम के तौर पर 6 लाख रु नियत था। नीलामी में एक दुकान करीब 21 लाख रु में ली गयी जबकि सबसे कम 10 लाख रु में गयी है।
नगर आयुक्त जग प्रवेश के अनुसार आरक्षित वर्ग की शेष 02 दुकानों के लिए पुनः नीलामी कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। नगर निगम की पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया से न केवल राजस्व बढ़ा है बल्कि वृंदावन में सुव्यवस्थित फूड कोर्ट व्यवस्था को भी मजबूती मिली है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.