विश्व हिंदू परिषद बृज प्रांत की दो दिवसीय कार्ययोजना बैठक संपन्न, मथुरा महानगर को मिली नई टीम

एटा। विश्व हिंदू परिषद बृज प्रांत की दो दिवसीय कार्ययोजना बैठक एटा में प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे, क्षेत्रीय पालक एवं केंद्रीय मंत्री दिनेश उपाध्याय तथा क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर के मार्गदर्शन में आगामी छह माह की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक के दौरान प्रांत मंत्री अनुज कुमार ने संगठनात्मक घोषणा करते हुए मथुरा महानगर के मंत्री गोकुलेश गौतम एडवोकेट को महानगर जिलाध्यक्ष तथा बजरंग दल सह संयोजक डॉ. नितिन चौधरी को महानगर मंत्री घोषित किया। इस अवसर पर खंड स्तर तक संगठन की समितियों के गठन, हिंदू समाज को जागरूक करने और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में हिंदू समाज के समक्ष उत्पन्न वर्तमान चुनौतियों, सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार और सेवा कार्यों को लेकर भी गंभीर विचार-विमर्श हुआ। कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को सक्रियता से धरातल पर उतारने का आह्वान किया गया।
मथुरा से बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्र सेवा प्रमुख मुकेश शुक्ला, प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख ओम प्रकाश सिंह, विभाग मंत्री देवेंद्र, विभाग संगठन मंत्री उमाकांत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
उल्लेखनीय है कि गोकुलेश गौतम एडवोकेट लंबे समय से संगठन में खंड मंत्री, प्रखंड मंत्री, नगर मंत्री और महानगर मंत्री जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।
गोकुलेश गौतम एडवोकेट के महानगर अध्यक्ष तथा डॉ. नितिन चौधरी के महानगर मंत्री नियुक्त होने पर प्रांत गौ रक्षा उपाध्यक्ष विनोद राघव, महानगर बजरंग दल संयोजक वत्सल भाटिया, कांता नाथ चतुर्वेदी, मनु ऋषि द्विवेदी, नितेश चौधरी, रौनक गुप्ता, जय चौधरी, संदीप शर्मा, शुभम शर्मा, वृंदावन प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, गायत्री प्रखंड अध्यक्ष विपिन गुप्ता, सर्वेश कुमार, सुनील कौशिक, नानक चंद, शशांक गौर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।