Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Thursday, August 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Epaper

Rajpath Mathura Rajpath Mathura - भारत सरकार एवम् उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त दैनिक समाचार पत्र मथुरा

  • ताज़ा ख़बरें
  • Epaper
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
Rajpath Mathura
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • ग्रामीण पत्रकारों के उत्थान हेतु सात सूत्रीय ज्ञापन सांसद हेमा मालिनी को सौंपा

ग्रामीण पत्रकारों के उत्थान हेतु सात सूत्रीय ज्ञापन सांसद हेमा मालिनी को सौंपा

उत्तर प्रदेश
By Rajpath Mathura On Jan 6, 2026 10

मथुरा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के निर्देश पर पत्रकारों के हितों और उत्थान को लेकर सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मंगलवार को मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के आवास पर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया। यह ज्ञापन जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में सभी तहसीलों के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों की उपस्थिति में दिया गया।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा इससे पूर्व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित यही विस्तृत ज्ञापन प्रदेश के सभी विधायकों को भी सौंपा जा चुका है। जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को अनेक व्यावहारिक और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनके समाधान के लिए सरकार को ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।

जिलाध्यक्ष ने सात सूत्रीय मांगों की जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों का प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है।

एसोसिएशन ने ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं के अध्ययन और समाधान के लिए ग्रामीण पत्रकार आयोग के गठन की मांग भी की। इसके अतिरिक्त यह भी मांग की गई कि पत्रकारिता के दायित्व निर्वहन के दौरान परिस्थितिवश उत्पन्न विवादों में पत्रकारों पर प्राथमिकी दर्ज करने से पूर्व किसी सक्षम राजपत्रित अधिकारी द्वारा जांच कराए जाने का प्रावधान किया जाए।

इस अवसर पर तेजवीर सिंह बलवीर सिंह अनुज सिंघल पंकज लवनिया विक्रम सैनी सत्यपाल सिंह राजकुमार सिसोदिया सत्यवीर सिंह धर्मेंद्र सिसोदिया धीरज परमवीर संतोष कश्यप विष्णु सिसोदिया कृष्णा ठाकुर सौरभ सिसोदिया गौरव सिसोदिया दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

#A seven-point memorandum was submitted to MP Hema Malini for the upliftment of rural journalists.#cm yogi #yogi adityanath#dm mathura #cdo mathura#google #google discover#mathura vrndavan news
Rajpath Mathura 14243 posts 0 comments

Prev Post

मथुरा शहरी क्षेत्र में लागू होगी विद्युत निगम की नई वर्टिकल प्रणाली

Next Post

मथुरा में निर्वाचन नामावली विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 का शुभारंभ

You might also like More from author
उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी पर सोशल मीडिया स्टार्स संभालेंगे कमान, नगर आयुक्त ने ‘इन्फ्लुएंसर्स…

उत्तर प्रदेश

सत्ता की राह में भाजपा की रणनीति और विपक्ष की उलझन

उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: UP रोडवेज बसों में महिलाओं और एक सहयात्री के लिए…

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर , सीएम…

Prev Next
About Us

5614557
Views Today : 6606
Browse by Category
  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

© 2026 - Rajpath Mathura. All Rights Reserved.
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.