जेसीआई मथुरा सिटी ने जोश के साथ किया 2026 का आगाज़ , संतोष सिंघल बने नए अध्यक्ष

​मथुरा । शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था जेसीआई मथुरा सिटी द्वारा रविवार को स्थानीय होटल में ’16वां अधिष्ठापन एवं शपथ ग्रहण समारोह’ अत्यंत भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था ने न केवल नववर्ष 2026 का स्वागत किया, बल्कि आगामी वर्ष के लिए अपनी नई टीम की घोषणा भी की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्हैया लाल अग्रवाल (प्रांत अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद) रहे। समारोह में जेसी संतोष सिंघल को वर्ष 2026 के लिए अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया इंस्टॉलेशन ऑफिसर जेसी प्रीतम अग्रवाल (जेडवीपी, जेसीआई जोन-2) द्वारा संपन्न कराई गई। निवर्तमान अध्यक्ष गुलशन खंडेलवाल ने संतोष सिंघल को कॉलर पहनाकर विधिवत कार्यभार सौंपा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी टीम की घोषणा की, जिसमें जेसी गोविंद अग्रवाल को सचिव, तनमय खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष और नूपुर अग्रवाल को लेडी विंग अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही पूर्व अध्यक्ष जेसी रुचिर गोयल ने नए सदस्यों को संस्था के गौरवशाली इतिहास और उद्देश्यों से परिचित कराया। अध्यक्ष संतोष सिंघल ने अपनी ‘प्रेसिडेन्सी एक्सेप्टेंस स्पीच’ में कहा कि वर्ष 2026 में संस्था का मुख्य फोकस युवा नेतृत्व विकास, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण पर रहेगा। इस अवसर पर गुलशन खंडेलवाल, हिमांशु गोयल, रेखा सिंघल, दीक्षिता खंडेलवाल, रितु खंडेलवाल, राधा रमण अग्रवाल, अंशु अग्रवाल और गोपाल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।