समाजवादियों ने माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर महिलाओं को किया सम्मानित

मथुरा। पराधीन भारत में नारी शिक्षा एवं सशक्तिकरण की मिसाल रहीं भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी की बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी महानगर के तत्वावधान में शनिवार को पुष्पांजलि सभा एवं “वूमेन एजुकेशन डे” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर पार्क, अड़ूकी में किया गया जिसकी अध्यक्षता सीताराम जाटव ने की तथा संचालन महानगर महासचिव अभिषेक यादव ने किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के मथुरा-वृंदावन विधानसभा प्रत्याशी अनिल अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि अनिल अग्रवाल ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने नारी शिक्षा के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक योगदान दिया वह आज भी प्रासंगिक है और समाज को दिशा देने वाला है। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न वर्गों की महिलाओं को कंबल भेंट कर सम्मानित भी किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी जागेश्वर यादव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र निषाद ऋषि अग्निहोत्री ओमपाल सिंह एवं बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने संयुक्त रूप से कहा कि समाजवादी पार्टी बहुजन महापुरुषों के विचारों एवं जरूरतमंदों की सच्ची प्रहरी है। पार्टी महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर उनके सपनों का भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम में शिव सिंह बघेल मुखराम गुज्जर बलवीर सैनी राकेश बघेल संतोष सैनी मुकेश नेताजी विकास कुमार अमित ठाकुर लखन पहलवान अमर सिंह सैनी लठ्ठों सैनी मुस्तफा रमन बघेल रूप सिंह मुनीर खान बृजकिशोर सैनी प्रसादी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।