मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जनपद में की जा रही होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने जनहित में सूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि भर्ती आवेदन के नाम पर किसी भी प्रकार की धन उगाही पूरी तरह अवैध है।
जिला कमांडेंट ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार भर्ती की संपूर्ण प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि विभाग में चयन के लिए किसी भी अभ्यर्थी से धनराशि मांगे जाने का कोई प्रावधान नहीं है। यदि कोई व्यक्ति किसी अधिकारी, कर्मचारी या प्रभावशाली व्यक्ति के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो वह एक गंभीर दंडनीय अपराध है।
अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक खबरों, फर्जी कॉल और एजेंटों के झांसे में न आएं। चयन केवल निर्धारित मानकों और मेरिट के आधार पर ही सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी अभ्यर्थी से भर्ती के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं तो वे इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
“अभ्यर्थी केवल विभाग और शासन की आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर अपना नुकसान न करें। : डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कमांडेंट, मथुरा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.