मथुरा। सांसद श्रीमती हेमा मालिनी के निर्देश पर प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा तथा सदर मण्डल के अध्यक्ष लोकेश निषाद के नेतृत्व में आपकी सरकार आपके द्वार संकल्प के साथ ‘सांसद जनसुनवाई शिविर’ का आयोजन बम्बई वालों की बगीची, औरगाबाद मथुरा में आयोजित किया गया। शिविर में मथुरा-वृन्दावन नगर निगम, विद्युत विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला पूर्ति विभाग, निर्वाचन विभाग, जिला उद्योग केन्द्र द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें सैकडों की संख्या में वार्ड सं.-10 औरंगाबाद प्रथम व वार्ड सं.-28 औरंगाबाद द्वितीय के साथ-साथ जनपद भर के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा संबंधित विभागों ने उनकी जनसमस्याओं के निराकरण के लिये उनके पत्रों को अग्रिम कार्यवाही के लिये अग्रसारित किया। संबंधित जन सुनवाई शिविर में विद्युत विभाग को 5.7 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ तथा 50 की संख्या में उपभोक्ताओं ने विद्युत बिल का भुगतान किया। यह शिविर दोपहर 12 बजे से शुरू होकर सांय 03 बजे समाप्त हुआ। यहाँ पर श्री सुन्दर काण्ड पाठ का भी आयोजन रहा जिसमें भी बडी संख्या में स्थानीय निवासियों द्वारा भाग लिया गया।
सबंधित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रविकान्त गर्ग गोविन्द अग्रवाल आलोक मंगल पूजा चौधरी अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा संजय गोविल भानु प्रताप ज्ञानेन्द्र राणा असित शंकर चन्द्र प्रकाश शर्मा विष्णु भारद्वाज बिजेन्द्र धनगर राघवेन्द्र शर्मा हरेन्द्र सिंह दिनेश सिंह आर के शर्मा वीरेन्द्र सिंह रनवीर सिंह आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अगला सांसद जनसुनवाई शिविर का नगर निगम वार्ड संख्या-11 तारसी में 03 जनवरी 2026 शनिवार को श्री शनि मन्दिर मुडेसी पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजन किया जायेगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.