मथुरा। लगातार विवादित बयानों से सुर्खियाँ बटोरने वाले वृंदावन के कथा वाचक अनिरुद्धचार्य ने अब मीडिया को लेकर ही विवादित टिप्पणी की है। अपने खिलाफ कथित एफआईआर दर्ज होने संबंधी खबर पर उन्होंने कहा कि पता नहीं मीडिया को मुझसे कोन सी दुश्मनी है। पता नहीं कुछ मीडिया वालों के बाप के यहाँ मैंने कौन सी चोरी कर ली है, कौन सा डाका डाल दिया, कोन सा इनका धन चुरा लिया।
रविवार को एक सत्संग कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया , पत्रकारों ने मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की खबर फैला दी है। फिर में वृंदावन कोतवाली चला गया, वहाँ पता किया तो कुछ भी नहीं था। पता नहीं इन मीडिया वालों की मुझसे क्या दुश्मनी है जो झूठी खबर फैला रहे हैँ। इन्होंने तो जीवित रहते धर्मेंद्र को मृत दर्शा दिया था। ये मेरा नहीं सनातन का विरोध कर रहे हैँ।
कथा वाचक ने आगे अपने संबोधन में कहा कि गौरी गोपाल आश्रम में कितनी सेवा चल रही है वह इनको नहीं दिखती। सनातन को बदनाम करने का इनका उद्देश्य है। आपस में ही हिंदू हिंदू को लड़वा रहे हैं, मंथरा का अपडेट वर्जन है आज की मीडिया। इन्होंने मूर्खता की हद पार कर दी है इनका कोई भरोसा नहीं है। मीडिया के पास पैसा बहुत है मैं पूरे मीडिया के लिए नहीं बोल रहा हूं उन लोगों के लिए बोल रहा हूं जो मेरे पीछे पड़े हैं। मीडिया वाले मेरा मर्डर करा सकते है टीआरपी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। मीडिया की सच्चाई दुनिया को दिखानी है मीडिया का काम सुबह से शाम तक केवल झूठ बोलना है यह किसी को बनाना तो चाहते नहीं मुझे मैंने क्या निजी इनकी दुश्मनी है।
कथावाचक की इस अनर्गल टिप्पड़ी पर जिला स्तरीय स्थाई समिति के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार पवन गौतम ने कहा है समाज को आईना दिखाने वाली मीडिया के बारे में अनिरुद्धचार्य के बोल बहुत ही अशोभनीय है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.