मतदाता पुनरीक्षण कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले तहसील सदर के 50 बी.एल.ओ. को डीएम ने किया सम्मानित

6 एवं 7 दिसंबर 2025 को सभी बूथों पर आयोजित होगा मेगा कैंप
डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह के सभागार में बी.एल.ओ. एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न

मथुरा। महानगर के डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह के सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के संबंध में तहसील सदर क्षेत्र के समस्त बी.एल.ओ.एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण दिया गया तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले तहसील सदर क्षेत्र के 50 बी.एल.ओ. को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अवगत कराया है कि 6 एवं 7 दिसंबर को सभी बूथों पर मेगा कैंप लगाए जायेंगे । सभी बी.एल.ओ. कैंप के दौरान अपने अपने बूथों पर उपस्थित होंगे। जिलाधिकारी ने मतदाताओं से अनुरोध है कि शीघ्र अपने गणना प्रपत्र भरकर उपलब्ध करा दे । बिना तनाव के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण करने का आव्हान किया ।

जिलाधिकारी ने तहसील सदर क्षेत्र के 50 बी.एल.ओ. को प्रशस्ति पत्र तथा पटुका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आपका कार्य तो पूर्ण हो गया है अब आप लोग अपने सहयोगी बीएलओ की मदद भी कर सकते है ताकि वे भी अपना फॉर्म कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन का कार्य नियत अवधि से पूर्व पूर्ण कर सके।
सम्मानित होने वाले बी.एल.ओ. में वृंदावन नगर निगम कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक भाग संख्या 24 के गोपाल प्रसाद शर्मा के अलावा मान सिंह, प्रीति शर्मा, नेहा शर्मा, अर्चना पाराशर, दया चंद्र, नेत्रपाल राजौरिया, हबीब खान, दाऊ दयाल अग्रवाल, देव कांत शर्मा, अशोक चौहान, शिवांगी गुप्ता, राम चरण, जया गौड़, गीता, मुकेश, शीला, हरिपाल, प्रवीण भारती, राजकुमार, रितु राजौरिया, मधु, गौरी शंकर, पुष्पा रानी, पिंटू खरे, हरिशंकर, रविंद, नंद किशोर, रश्मि शर्मा, ललिता सैनी, राम हरी, दिनेश आदि को प्रशस्ति पत्र एवं पटुका पहनाकर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं से गणना प्रपत्र शीघ्र एकत्रित करते हुए डिजिटाइजेशन कराते हुए डिजिटाइजेशन के साथ साथ सभी का मैपिंग कराना भी सुनिश्चित करें। मैपिंग न करने से आगे कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा इसलिए अभी से उक्त कार्य को पूर्ण निष्ठा एवं दृढ़ता से कराए। उन्होंने कहा कि सभी अपने क्षेत्र की मतदाता सूची का पुनः गहन अध्ययन करते हुए मृतक, स्थाई रूप से स्थानांतरित, अज्ञात, अनुपस्थित, पहले से नामांकित आदि का विवरण दोबारा चेक करते हुए सूची तैयार करे।
कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार उप जिलाधिकारी आईएएस अभिनव जैन डिप्टी कलेक्टर ऊषा सिंह नरेंद्र यादव दीपिका मेहर सुशील कुमार सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी आदि उपस्थित रहे।