मथुरा। महानगर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में अशोक विहार कालोनी में बुधवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में आधे घंटे तक लाठी-डंडे चले। इसके बाद पथराव व फायरिंग हो गई। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों के अधिवक्ता समेत 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि सदर बाजार थाना क्षेत्र अशोक विहार कालोनी में अधिवक्ता राजेश का एक प्लाट बना हुआ है। इसमें एक कमरा बना है। प्लाट को लेकर उनके पड़ोस के ही अखिलेश से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
आरोप है कि बुधवार सुबह 11 बजे अखिलेश पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोग एकराय होकर लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर प्लाट पर पहुंचे और कमरे का ताला तोड़कर घुसने का प्रयास किया। इसकी जानकारी मिलने पर अधिवक्ता के भाई मौके पर पहुंचे तो उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद अधिवक्ता अपने परिजनों के साथ पहुंचे तो उन पर भी हमला बोल दिया गया। दोनों पक्षों आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इसके बाद पथराव हो गया। इसी दौरान एक पक्ष ने कई राउंड फायरिंग कर दी। पथराव व फायरिंग से आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.