प्रिंस कुलश्रेष्ठ
मथुरा । वृन्दावन के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में नवरात्रि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति” के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण को चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज- 5.0 अभियान के क्रम मे महिलाओं एव वालिकाओं का सम्मेलन एव क्षमता निर्माण कार्यशाला में सांसद हेमा मालिनी, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा शैलेश पांडे, जिलाधिकारी सीपी सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार व जनपद के समस्त थाना स्तर से मिशन शक्ति टीम व महिला व स्कूल /कालेज की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया । जिसमें सांसद हेमामालिनी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना जैत क्षेत्रान्तर्गत 27 सितंबर को किये गये चोरी/लूट/डकैती के अपराधी के एनकाउन्टर की सराहना की। महिलाओ के और अधिक सशक्तीकरण पर बल दिया गया है । अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के साथ साथ बच्चों को समाज मे अच्छे व्यवहार को प्रेरित किया जायें तथा पुलिस उप महा निरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा श्री शैलेश कुमार पांडे ने सम्बोधन में कहा कि थानों पर मिशन शक्ति केन्द्र की स्थापना का दायित्व एफआईआर दर्ज कर, पैरवी करने व सजा दिलाने तक संपूर्ण कार्यवाही की जिम्मेदारी मिशन शक्ति केन्द्रो को दी गई है तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सभी को धन्यावात ज्ञापित करते हुये कहा कि समाज मे समग्र विकास हेतु महिला सशक्तीकरण की आवश्यता है । कार्यक्रम को डा. मधु त्यागी विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र बीएसए कालेज व डा. लक्ष्मी गौतम प्रखर समाजसेवी द्वारा भी सम्बोधित किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक देहात सुरेशचन्द्र रावत द्वारा कार्यक्रम का समन्वय स्थापित करते हुये सकुशल सम्पन्न कराया । क्रार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान मे सराहनीय कार्य करने वाली विभिन्न वर्ग व क्षेत्र की 22 महिलाओ को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किये गए ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.