यूपी में अलीगढ़ सहित 10 जनपदों के एसएसपी बदले, 16 IPS की लिस्ट जारी

लखनऊ । अलीगढ़ सहित 10 जनपदों के पुलिस अधीक्षकों के शासन ने तबादले किए हैं। तबादला लिस्ट में 16 आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल है। पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, लखनऊ में तैनात जय प्रकाश सिंह को उन्नाव का एसपी बनाया गया है। अलीगढ़ के एसएसपी संजीव सुमन को देवरिया का एसपी बनाया गया है।
हरदोई के एसपी नीरज कुमार जादौन को अलीगढ़ का एसएसपी बनाया गया है। सोनभद्र के एसपी अशोक कुमार मीना को पुलिस अधीक्षक, हरदोई की जिम्मेदारी मिली है। एसपी, रेलवे आगरा में तैनात अभिषेक वर्मा को सोनभद्र का एसपी बनाया गया है। एसपी, उन्नाव दीपक भूकर को प्रतापगढ़ का एसपी बनाया गया है।
एसपी, प्रतापगढ़ डॉ अनिल कुमार-।। को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ बनाया गया है। अंबेडकरनगर के एसपी केशव कुमार को कुशीनगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर को पुलिस अधीक्षक, अंबेडकरनगर बनाया गया है। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त अभिषेक भारती को औरैया का एसपी बनाया गया है।