मथुरा में जायंट्स वेस्ट ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा हेतु कदम बढ़ाए
मथुरा । जायंट्स ग्रुप ऑफ़ मथुरा वेस्ट ने जायंट्स सप्ताह अंतर्गत जैन इंटर कॉलेज के सुरम्य प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी अवनीश जैन, विशिष्ट अतिथि नीना जैन, कार्यक्रम प्रायोजक संजीव जैन, कार्यक्रम सहयोगियों सरदार जितेंद्र सिंह, मनीष अग्रवाल व विनोदबिहारी गुप्ता एड. ने जायंट्स के साथ संयुक्त रूप से अशोक, गुड़हल, कन्हेल, शहतूत आदि प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण सुरक्षा की ओर महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान प्रदूषित वातावरण में अधिकाधिक वृक्षारोपण करने से ही जीवन में सुरक्षा और खुशहाली लायी जा सकती है। नि:संदेह विद्यालय परिवार रोपित पौधों को पल्लवित करने में जीवट से प्रयासरत रहेगा। पूर्व अध्यक्ष जगदीश चावला ने मुख्य अतिथि का, बबिता जैन ने विशिष्ट अतिथि का पटुका पहनाकर स्वागत किया व अध्यक्ष दिनेशचंद्र अग्रवाल ने मुख्य अतिथि को एवं प्रथम महिला अर्चना अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उपाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। वृक्षारोपण में सुजाता जैन, शिखा भल्ला, लता अरोड़ा, शैली भाटिया, नीता मित्तल, गुंजन, मोनिका, अनीता अग्रवाल, विनोद, नवीन, संजय, भूपेंद्र अग्रवाल, राजेश मित्तल, आशु भाटिया, परमजीत सिंह, रमनलाल गुप्ता आदि ने सहयोग कर पुण्य लाभ अर्जित किया।