राया ( राजपथ मथुरा व्यूरो/ मनोज वार्ष्णेय ) कस्वा राया में कटरा बाजार फाटक बंद होने की जानकारी मिलते ही दुकानदार व्यापारी दहशत में है। कल 18 सितंबर को रेलवे विभाग द्वारा बंद किये जा रहे फाटक को लेकर व्यापारी बाजार बंद कर धरने पर बैठ गये है और रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा समपार संख्या 343 सी 344 के अनुरूप कटरा बाजार रेलवे फाटक को बंद करने की योजना है। जिसकी सूचना जिलाधिकारी बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा कैंट पुलिस थाना राया और रेलवे स्टेशन पर आ गए है जिसमे 18 सितंबर को फाटक बंद करने की बात कही गयी है।

फाटक बंद होने से दुकानदारों के आगे रोजी रोटी की समस्या के साथ लोगो को अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा जिसको लेकर चार माह पूर्व व्यापारियों ने एक दिन बाजार बंद रख राया संघर्ष समिति का गठन कर सांसद विधायक कैविनेट मंत्री रेलमंत्री से मुलाकात कर आने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया। रेलवे के उच्च अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को आश्वासन दिया गया था । फाटक बंद करने से पूर्व कटरा बाजार फाटक से लेकर मांट फाटक तक रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए सड़क निर्माण कार्य कराया जायेगा उसके बाद फाटक बंद होने की कार्यवाही की जायेगी हालांकि विभाग द्वारा एक सप्ताह पूर्व सड़क निर्माण कार्य भी प्रारंभ करा दिया गया था। समाचार लिखे जाने तक व्यापारी कटरा बाजार फाटक पर अनशन पर बैठे हुए थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.