• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

मथुरा में यमुना में बाढ़ को लेकर डीएम ने स्कूलों में किया दो दिन का अवकाश, 8 सित. से होगी स्कूलों में पढ़ाई

25 शेल्टर होम बने, 913 लोगों को किया शिफ्ट, 1100 लोगों को कराया भोजन: एडीएम पंकज

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in उत्तर प्रदेश
0
मथुरा में यमुना में बाढ़ को लेकर डीएम ने स्कूलों में किया दो दिन का अवकाश, 8 सित. से होगी स्कूलों में पढ़ाई

मथुरा में बाढ़ का बढ़ता खतरा

0
SHARES
247
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मथुरा । यमुना नदी का तेजी से बढ़ता जलस्तर जनपद वासियों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के चलते यमुना का प्रवाह विकराल रूप ले चुका है। इसका सीधा असर वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा पर पड़ा है, जहां घुटनों तक पानी भर चुका है। कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए जिला प्रशासन ने आज एकादशी से होने वाली परिक्रमा को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है। इसके अलावा जिलाधिकारी सीपी सिंह के निर्देश पर कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। अब स्कूलों में सोमवार 8 सितंबर से ही पढ़ाई हो पाएगी क्योंकि 5 तारीख शुक्रवार को बारावफात तथा 6 और 7 को शिक्षक पेट परीक्षा के लिए व्यस्त रहेंगे।

पहाड़ों पर हो रही निरंतर बारिश के चलते यमुना इन दिनों अपने विकराल रूप में है। उसका रौद्र रूप देखकर जहां एक ओर क्षेत्रीय लोग परेशान हैं तो दूसरी ओर जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरते हुए है। वृंदावन में यमुना का पानी कॉलोनियों में भर चुका है । परिक्रमा मार्ग में भी घुटनों तक पानी भर गया है। कालीदह की ओर से बिहारीजी और केसी घाट जाने वाले मार्ग पर सड़क जलमग्न हो रही है। प्रशासन ने हालातों को देखते हुए एकादशी के दिन लगने वाली परिक्रमा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। वहीं यहां के अलावा यहां से सटी कॉलोनियों में घरों में पानी भर गया है। यमुना का पानी धीरे-धीरे रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर चुका है, जिससे स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल है।
जनपद में यमुना में आई बाढ़ की सबसे बड़ी मार नौझील शेरगढ़ सुरीर मांट महावन गोकुल क्षेत्र में पड़ रही है।

यमुना के पानी को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर लोगों ने अपने मकानों को खाली कर दिया है। वह अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले गए हैं। निगम की ओर से कई अस्थायी ठिकाने बनाए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने यमुना में नाव संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश में कहा गया है कि किसी भी स्थिति में नाव चलाना कानून का उल्लंघन माना जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वृंदावन के केसी घाट पर जॉइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर अभिनव जैन और सीओ सदर संदीप सिंह ने नावों के संचालन को बंद कर दिया गया।

विद्युत विभाग ने निचले इलाके और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सप्लाई बंद कर दी है। एसडीओ संदीप वार्ष्णेय के अनुसार पूरे वृंदावन में कई जगहों पर बिजली की सप्लाई पानी के कारण बाधित है। जिसमें कालीदह मार्ग, श्याम नगर, मोहिनी नगर, चीर घाट, गोविंद घाट का ट्यूबवैल, केशव नगर , ब्रहमऋषि वाटिका आदि जगहों पर सप्लाई ठप्प पड़ी है।
यमुना नदी में आई बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर और निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति को देखते हुए बेसिक जिला शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। बीएसए रवींद्र सिंह ने जिले में संचालित कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 4 सिंतबर तक का अवकाश घोषित किया गया है।

बीएसए ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। आवागमन प्रभावित होने और कई मार्गों पर पानी भर जाने के कारण बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा हो सकता है। इस वजह से दो दिन तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि यमुना में पानी बढ़ने से कई बस्तियों और खेतों में जलभराव की स्थिति है। मौसम विभाग ने अभी और बारिश की संभावना जताई है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें और उन्हें नदियों व जलभराव वाले इलाकों से दूर रखें।

Tags: #Increasing danger of flood in Mathura
Previous Post

इंदौर के सरकारी अस्पताल में लापरवाही, चूहों ने दो नवजातों को कुतरा

Next Post

इंडोनेशिया में एक भारतीय सहित आठ यात्रियों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर लापता

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post
इंडोनेशिया में एक भारतीय सहित आठ यात्रियों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर लापता

इंडोनेशिया में एक भारतीय सहित आठ यात्रियों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर लापता

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

25427

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

15280

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

7099

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

6352
वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में ‘ब्रज हेरिटेज फेस्ट 2025’ का भव्य आयोजन

वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में ‘ब्रज हेरिटेज फेस्ट 2025’ का भव्य आयोजन

September 3, 2025
GST Council Meeting: अब सिर्फ 5% और 18% के स्लैब , जीएसटी काउंसिल ने दी मंजूरी , जूते-चप्पल और कपड़े होंगे सस्ते

GST Council Meeting: अब सिर्फ 5% और 18% के स्लैब , जीएसटी काउंसिल ने दी मंजूरी , जूते-चप्पल और कपड़े होंगे सस्ते

September 3, 2025
ब्रज तीर्थ विकास परिषद और धर्मार्थ विभाग की 220 करोड़ की कार्य योजना पर जनप्रतिनिधियों ने लगाई मुहर

ब्रज तीर्थ विकास परिषद और धर्मार्थ विभाग की 220 करोड़ की कार्य योजना पर जनप्रतिनिधियों ने लगाई मुहर

September 3, 2025
श्री अक्रूर जी वेलफेयर एसोसिएशन ने बनाया रजत जयंती समारोह , VVS को लेकर हुई चर्चा

श्री अक्रूर जी वेलफेयर एसोसिएशन ने बनाया रजत जयंती समारोह , VVS को लेकर हुई चर्चा

September 3, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4387791
Views Today : 15992

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved