साप्ताहिक राशिफल 01 सितंबर से 07 सितंबर 2025 तक

मेष लग्नराशि (Aries): ➤  ॐ इस सप्तहा की शुरुआत मैं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।लेकिन पराक्रम मैं कमी महसूस कर सकते है। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियो से सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ मिलने की संभाबना पूरे हफ्ते बनी रहेगी। व्यापारी वर्ग को अच्छे धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक तथा पारिवारिक माहौल सुकून भरा बना रहेगा। सुखों मैं वृद्धि हो सकती है ।

 

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤  ॐ इस सप्ताह नौकरी कर रहे लोगो को कार्यक्षेत्र मैं सफलता प्राप्त होगी तथा अपने अधिकारियो का पूर्ण साथ मिलेगा। दैनिक कार्यो मैं  सफलता मिलने से मन खुश होगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे समाचार मिलने के अच्छे संकेत है। वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। छोटी दूरी की यात्राओं के योग बन सकते है। अचानक किसी प्रकार का लाभ ख़ुशी प्रदान कर सकता है।

 

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤  ॐ इस सप्ताह की शुरुआत कुछ उलझनों के साथ हो सकती है। भाग्य का साथ कम प्राप्त होगा शरीर मैं आलस्य की अधिकता हो सकती है जिसके चलते कार्यो मैं अबरोध मिल सकते है अतः इससे बचे। वैवाहिक तथा पारिवारिक माहौल सुकून भरा बना रहेगा। सुखों मैं वृद्धि हो सकती है तथा भोगविलास से सम्बंधित चीजों पर खर्चा हो सकता है।रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

 

कर्क लग्नराशि (Cancer):  ॐ इस सप्ताह पराक्रम बढ़ाचढ़ा रहेगा जिसके चलते आपके कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेगे। प्रॉपर्टी से सम्बंधित मामलों मैं अबरोध प्राप्त हो सकते है। मन में उथलपुथल रहेगी। छात्रों को अपने क्षेत्र मैं थोड़ी अधिक मेहनत की आवश्य्कता करनी पड़ सकती है। संतान से तकलीफ मिल सकती है। धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। 

 

सिंह लग्नराशि (Leo):   ॐ इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातको को नयी उपलब्धियां हासिल हो सकती है तथा नयी नौकरी के लिए अच्छे ऑफर प्राप्त हो सकते है । धनलाभ को लेकर यह हफ्ता अच्छा जा सकता है। प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते है तथा अपने मकान मैं कोई कार्य पूर्ण कर सकते है। व्यापारिक वर्ग के लोगो को मनचाही सफलता प्राप्त होगी। 

 

कन्या लग्नराशि (Virgo):  ॐ इस सप्ताह रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नए भवन की खरीदारी कर सकते तथा अपने घर पर किसी प्रकार का खर्चा कर सकते है। सप्ताह आर्थिक लाभ को लेकर अच्छा बना रह सकता है। पारिवारिक जीवन मधुरता पूर्ण रहेगा। संतान के लिए समय अच्छा बना रहेगा और पढ़ाई कर रहे छात्रों को उनकी मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। 

 

तुला लग्नराशि (Libra):  ॐ इस सप्ताह धन लाभ को लेकर स्तिथियाँ अच्छी बनी रह सकती है। व्यापार कर रहे लोगो के नए कार्यो के साथ साथ लाभ होने के पूर्ण आसार बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र मैं कड़ी मेहनत करेंगे तथा सफलता प्राप्त करेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखे। इस सप्ताह मुँख के रोगो के प्रति सचेत रहे। इस सप्ताह कई प्रकार के सुखो मैं वृदि होगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा बना रहेगा।

  

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio): ॐ इस सप्तहा आपका पराक्रम बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा जिसके चलते आप अपने सभी कार्यो को आसानी से पूर्ण कर लगे। नौकरी तथा व्यापारिक कार्यक्षेत्र मैं  आपके मन माफिक कार्य तथा लाभ होने से मन प्रसन्न होगा।  स्वास्थ्य से सम्बंधित छोटी मोटी परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्तिथि मैं वृद्धि होने के योग बन सकते  है। 

 

धनु लग्नराशि (Sagittarius):  ॐ इस सप्ताह नौकरी तथा व्यापार के क्षेत्र मैं कार्यरत जातको को मनचाही सफलता मिलने से ख़ुशी प्राप्त हो सकती है।  किन्तु व्यापारी वर्ग को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। रुके हुए कार्यो मैं प्रगति होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से हफ्ता ठीक ठाक बना रहेगा। भोगविलास की चीजों पैर खर्च होगा। हफ्ते के अंत मैं यात्रा के योग बनेगे तथा कुछ मानशिक तनाव हो सकता है। 

 

मकर लग्नराशि (Capricorn):  ॐ इस हफ्ते शारीरिक सुखो मैं बढ़ोतरी होगी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्टूडेंट के लिए अच्छा समय रहेगा। धन को लेकर यह हफ्ता बहुत अच्छा बन सकता है अतः आपकी आर्थिक स्तिथि मैं वृद्धि हो सकती है। नौकरी कर रहे जातको को अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा तथा बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते है। आलस्य बना रह सकता है।    

 

कुंभ लग्नराशि (Aquarius): ॐ इस सप्तहा नौकरी कर रहे लोगों को थोड़ी सावधानी के साथ दिन व्यतीत करना पड सकता है। उच्च अधकारियों के साथ बहसबाज़ी से बचे, मन चलायमान बना रहने के कारण कुछ चिंताए उत्पन्न हो सकती है। अतः नकारात्मक विचारों से दूर रहे। आर्थिक स्तिथि मैं वृद्धि होने के योग बन सकते  है। व्यर्थ का खर्च परेशान कर सकता है। यात्राओं के योग बन सकते है।

 

मीन लग्नराशि (Pisces):  ॐ इस सप्तहा भाग्य का साथ मिलेगा सभी रुके और अटके काम प्रगति पकड़ लगे। शरीर और मन दोनों से आप स्‍वस्‍थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा अथवा उत्तम समाचार मिलेगा। किसी पर अंधविश्वास न करें। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक किर्याकलापो मैं रूचि बढ़ सकती है। नकारात्मक विचारो तथा क्रोध से बच कर रहे श्रेष्ठ रहेगा।

 

Source link