कृष्ण नगरी में 14 सित. से प्रारम्भ होगा श्रीरामलीला महोत्सव, कलाकारों का पूर्वाभ्यास (तालीम) मंगल से
मथुरा। श्रीरामलीला सभा के तत्वावधान में 22 दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन 14 सित. से प्रारम्भ होगा जो कि 05 अक्टूवर तक चलेगा। कलाकरों का पूर्वाभ्यास (तालीम) 02 सितम्बर से 11 सितम्बर तक चित्रकूट मसानी पर होगी ।
आयोजन को लेकर एक वृहद बैठक अग्रवाटिका पर बुधवार को आहूत हुयी जिसमें महामहोत्सव की रूपरेखा तय कर व्यवस्थाएँ सौंपी गई । सभा के सभापति जयन्ती प्रसाद अग्रवाल एवं महामंत्री मूलचन्द गर्ग ने बताया कि 14 सित. को मुकुट पूजन, 18 सित. को रामजन्म, 21 सित. को धनुष यज्ञ, 22 सित. को श्रीरामबारात, 02 अक्टू को विजय दशमी, 03 अक्टू को भरत मिलाप, 04 अक्टू को राजगद्दी एवं 05 अक्टू को शान्ति पाठ होगा ।
14 सित. से 24 सित. तक श्रीरामलीला का मंचन श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीला मंच पर होगा । 25 सितम्बर से 01 अक्टू तक मसानी स्थित चित्रकूट लीला मंच पर होगी एवं 30 सित. से 02 अक्टू तक की लीलायें विशेष रूप से रामलीला मैदान महाविद्या में होगी । 03 अक्टू को भरत-मिलाप चौक बाजार पर होगा । 04 अक्टू को श्री रामराज्यभिषेक श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होगा । 05 अक्टूवर को शान्ति पाठ चित्रकूट मसानी पर होगा । हिंदूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी एवं पूर्व मंत्री रविकान्त गर्ग ने बताया कि इस वर्ष लीलाओं का मंचन बहुत भव्य एवं दिव्य रूप से करने के लिये सभी सदस्य एवं पदाधिकारी कार्यरत है । सभापति जयन्ती प्रसाद अग्रवाल, उपसभापति नन्दकिशोर, जुगलकिशोर अग्रवाल ने कहा कि सभी पदाधिकारी व सदस्यगण महोत्सव को भव्य बनाने में अपने समर्पित भाव से सहभागिता दें ।
बैठक में मंत्री प्रदीप सर्राफ पी.के., शैलेष अग्रवाल, अजय मास्टर पं. शशांक पाठक, सुरेन्द्र खौना, संजय बिजली, विनोद सर्राफ, सोहनलाल शर्मा, अशोक बंसल, सुभाष सिक्का, कृष्ण मुरारी नेताजी, हरी ओम मांट, विजय बहादुर, प्रदीप गोस्वामी, आनन्द साड़ी, रवि साड़ी, राजेश बजाज, दिनेश अग्रवाल, अजय सर्राफ, राजीव शर्मा, राजनारायण गौड़, सर्वेश शर्मा, राजेन्द्र ओषधालय, नागेन्द्र मोहन मित्तल, किशोर मित्तल, योगेष गोयल, हेमन्त अग्रवाल, सुजान सिंह, शैलू हकीम, चिन्ताहरण चतुर्वेदी, सौरभ अग्रवाल, गोपाला चतुर्वेदी, प्रवीन अग्रवाल, विभोर मित्तल आदि उपस्थित थे ।