महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के मेला कार्यालय का उद्घाटन

मथुरा । महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 के मेले कार्यालय का उद्घाटन सरस्वती कुंड स्थित होटल में किया गया। मुख्य मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल ने बताया की मेला कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमुख उद्योगपति जयंती प्रसाद अग्रवाल के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने सभी अग्र बंधुओ से मेला कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ का हिस्सा लेने का अनुरोध किया।

वही मेला संयोजक अनुराग सिंगल द्वारा मेले के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष मेला इंक्रेडिबल इंडिया के रूप में भारत की परंपराएं तथा रंग-बिरंगे उत्सव सांस्कृतिक विविधता का अनुभव दिखेगा, दूसरे दिन गरबा नाइट का आयोजन होगा जिसमें बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक अपनी प्रस्तुति देंगे, मेले के तीसरे व अंतिम दिन भारतवर्ष के सुप्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी को आमंत्रित किया गया है उनके भजनों की मधुर आवाज पूरे वातावरण को शिवमय कर देगी । जयंती संयोजक प्रदीप अग्रवाल पोशाक वालों ने कहा कि जयंती का आयोजन बड़ा ही दिव्य व भव्य होने वाला है , सभी अग्रबंधु कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं तथा हर कार्यकर्ता अपने कार्य रूपी आहुति देने के लिए उत्सुक है ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अशोक बंसल प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का, तिलक द्वारा अग्रवाल धर्मशाला समिति के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल मांट वाले, मंत्री कृष्ण मुरारी सर्राफ नेताजी, अग्रवाल महिला सभा से संयोजिका आशा अग्रवाल मीरा अग्रवाल अध्यक्षा रेनू अग्रवाल मंत्री शशि अग्रवाल, महावीर मित्तल, बृज मोहन सिंघल बरोली वाले, सुरेश चंद्र अग्रवाल,योगेश अग्रवाल कागजी, राजकुमार अग्रवाल रद्दी ,संदीप अडूकी, शिवकुमार अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल साड़ी वाले, अतुल शोरा वाले, योगेश गोयल, पंकज गर्ग आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।