सार्थक प्रयास स्वच्छ कैलाश नगर अभियान” के अंतर्गत सेक्टर 3, वार्ड 51 में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चला

वृंदावन। पेप्सिको फाउंडेशन, प्लान फाउंडेशन एवं नगर निगम मथुरा-वृंदावन के संयुक्त सहयोग से संचालित परियोजना पूर्ण के अंतर्गत “सार्थक प्रयास स्वच्छ कैलाश नगर अभियान” के तहत वार्ड संख्या 51 के सेक्टर 3 में एक प्रभावशाली डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य स्रोत पर ही कचरे का सेग्रीगेशन नियमित कचरा संग्रहण प्रणाली को सुदृढ़ बनाना तथा गार्बेज बुलनरेबल पॉइंट्स को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाना रहा।
इस अवसर पर नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत तथा आर डब्लू ए के अध्यक्ष सुंदर सिंह चौधरी ने स्थानीय निवासियों को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए जागरूक किया और सभी से नियमित रूप से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करने की अपील की।
इस अभियान में टीम पूर्ण और नेचर ग्रीन के सदस्यों ने मिलकर घर-घर जाकर नागरिकों को जागरूक किया, कचरा संग्रहण की सही प्रक्रिया समझाई तथा उन्हें घरेलू स्तर पर सोर्स सेग्रीगेशन के लिए प्रोत्साहित किया। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल पर अपने क्षेत्र को स्वच्छ और कचरा-मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
यह अभियान आने वाले दिनों में अन्य वार्डों में भी संचालित किया जाएगा जिससे कि शहर में स्थायी स्वच्छता व्यवस्था स्थापित की जा सके।