मथुरा। एकता नगर निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 20946 में छूटे यात्री के मोबाइल फोन नंबर पर संपर्क कर पर्स लौटा कर टीटी ने ईमानदारी का परिचय दिया है । कोटा निवासी प्रियदर्शन मेघवाल एकता नगर एक्सप्रेस में बड़ोदरा से कोटा के लिए ए-1 कोच की सीट संख्या 29 पर यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जब कोटा स्टेशन पहुंची तो प्रियदर्शन वहां उतर गए। उनका पर्स सीट पर ही छूट गया। टीटी जेपी सिंह जब कोच में पहुंचे तो उन्हें सीट पर एक पर्स मिला। टीटी ने पर्स को अपने कब्जे में ले लिया। पर्स में मिले कागजों के आधार पर टीटी जेपी सिंह ने यात्री की पहचान कर उनसे संपर्क साधा और उन्हें बताया कि पर्स उनके पास है। पर्स के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के बाद टीटी जेपी सिंह ने यात्री को पर्स वापस कर ईमानदारी का परिचय दिया इस पर प्रियदर्शन मेघवाल ने उनका दिल से आभार व्यक्त किया ।