पार्षदों ने त्यौहारों पर हुई निगम की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं पर निगम आयुक्त का किया अभिनन्दन

मथुरा। रक्षाबंधन, 15 अगस्त, एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर नगर निगम मथुरा द्वारा उत्कृष्ट सफाई एवं व्यवस्थाओं को सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिए नगर निगम के आयुक्त जग प्रवेश को गुलदस्ता देकर पार्षदों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस अवसर पर पार्षद पति तिलकवीर चौधरी पार्षद हनुमान पहलवान राजीव कुमार सिंह मुन्ना मलिक कुलदीप पाठक हेमंत गोयल खंदौली दिनेश राजेश भाटिया मौजूद रहे। पार्षदों ने नगर आयुक्त को बधाई देते हुए कहा कि ब्रज के सबसे बड़े पर्व जन्माष्टमी पर निगम द्वारा की गयी व्यवस्थाओ से सभी का मस्तक गर्व से ऊँचा हो गया है। कर्मचारियों और अधिकारियो द्वारा की गयी मेहनत की जितनी तारीफ की जाए कम होगी। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने आभार जताते हुए कहा कि इस सफलता का श्रेय पूरी टीम को जाता है।
इसी उपलक्ष में 19 अगस्त को बीएसए कॉलेज में सभी सफाई कर्मचारीयो/अधिकारियों पार्षदों के साथ सह भोज का आयोजन किया जा रहा है।