माँ गायत्री देवी फ्यूल सेंटर पेट्रोल पंप उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एचपी उत्तम पुरस्कार से सम्मानित
मथुरा। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने उत्तर मध्य क्षेत्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीलरों को जोनल कार्यालय लखनऊ में सम्मानित किया।
जैंत (वृंदावन) राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्थित मथुरा के ओवित अग्रवाल को माँ गायत्री देवी फ्यूल सेंटर पेट्रोल पंप के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एचपी उत्तम पुरस्कार से नवाजा गया। उक्त पेट्रोल पंप मथुरा क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ पेट्रोल पंपों में से एक माना जाता है जो अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और उत्कृष्ट ग्राहक की सेवाओं के सर्वोपरि रखता है। ख़ास बात ये है इस पम्प पर नाइट्रोजन हवा भी फ्री में डाली जाती है । कम्पनी अधिकारियों का कहना है कि ओवित अग्रवाल और उनकी टीम हमेशा एचपी को प्राथमिकता देते हैं और सभी ग्राहकों को पूर्ण संतुष्ट करते हैं।
इस अवसर पर जोनल प्रमुख आबिद खादरी मुख्य महाप्रबंधक, एनसीजेड और कुशल कुमार बनर्जी मुख्य महाप्रबंधक, रणनीति एवं व्यवसाय विकास द्वारा मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा आकाशदीप तिवारी मौजूद रहे ।