श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला में हुआ विभिन्न कक्षों का लोकार्पण समारोह
मथुरा। श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला होलीगेट परिसर में शनिवार को लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नव-निर्मित प्रशासनिक कक्ष, प्रतीक्षालय, कैम्प कार्यालय एवं ‘घुंघरु वाला सभागार’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। इन कक्षों का निर्माण समाज के दिवंगत प्रतिष्ठित जनों स्व. प्रह्लाद दास सर्राफ स्व. श्रीमती निर्मल अग्रवाल तथा स्व. बांकेलाल सर्राफ की स्मृति में कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।
धर्मशाला में निर्मित ये नए कक्ष न केवल सुविधाजनक हैं बल्कि समाज के सेवाभावी भाव को भी दर्शाते हैं। लोकार्पण कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट हुआ कि मथुरा के सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विकास में अग्रवाल समाज की भूमिका निरंतर सशक्त होती जा रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी रहे जिन्होंने लोकार्पण पट्टिकाओं का अनावरण कर कक्षों का उद्घाटन किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि जयन्ती प्रसाद अग्रवाल (अध्यक्ष श्रीरामलीला सभा) उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रमोद गर्ग कसेरे गोविन्द मित्तल (साईं वाले) अशोक बंसल एवं सुभाषचन्द्र सिक्का प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति द्वारा किया गया। धर्मशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष इंजी. हरीओम अग्रवाल प्रधानमंत्री कृष्णमुरारी सर्राफ उपाध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल तथा पदाधिकारी मुकेश गर्ग और मनोज कुमार अग्रवाल सहित अनेक सदस्य समारोह की सफलता में प्रमुख भूमिका निभाते दिखाई दिए। इस दौरान हेमंत अग्रवाल अमित अग्रवाल सीए योगेश कागजी राजकुमार अतुल हार्डवेयर महावीर मित्तल मूलचंद गर्ग अजय मास्टर विजय किरोड़ी राजेश अग्रवाल अभिषेक सिंघल अमन अग्रवाल आनंद कुमार आशीष सुपारी रजनीश महेश गर्ग पंकज गर्ग पराग अग्रवाल प्रियांशु मास्टर रोहित बिंदल शंकर लाल संचित अग्रवाल आदि समाज के लोग उपस्थित रहे।