मधुबन एनक्लेव में आरोग्यशाला का कैबिनेट मंत्री ने किया उदघाटन

मथुरा। महानगर के मधुबन एनक्लेव में रविवार को उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने लोगों के लिए प्राकृतिक उपचार से स्वास्थ्य को अधिक से अधिक लाभ हो इसके लिए जीवन ज्योति फाउंडेशन द्वारा संचालित आरोग्यशाला का विधिवत फीता काटकर उदघाटन किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि पिछले काफी सालों से प्राकृतिक विधि के द्वारा ऐसे ऐसे इलाज किए जाते है जोकि बड़े गंभीर होते है। मेने भी इलाज कराया है जिससे मुझे काफी राहत मिली।
आरोग्यशाला की संस्थापक ममता सैनी ने बताया कि यहां कठिन से कठिन बड़ी से बड़ी बीमारी का भी सरल और सुलभ इलाज किया जाता है जिसमें वाटर थैरपी, मसाज, एक्युपंचर, बिना किसी इंजेक्शन ऑपरेशन के इलाज होता है। इस दौरान मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के साथ मनोज चौधरी सत्य प्रकाश बुड्ढीलाल नरेंद्र कुमार महावीर वशिष्ठ गौरव सिसौदिया बिहारीलाल सप्रू सैनी आर एस चौहान राम कृष्ण शास्त्री विजय कुमार अरोरा जेपी सैनी आशीष सैनी बॉबी सावन गौतम आदि मौजूद रहे ।