मथुरा। जनपद में पहली बार आयोजित प्री यू पी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मंगलवार को फीता काटकर उद्घाटन किया । उद्घाटन समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार उपस्थित रहे। इस चैंपियनशिप में 1 से 4 जुलाई तक पूरे उत्तर प्रदेश से लगभग 1000 निशानेबाज भाग लेंगे । शुभारम्भ के दौरान कमिश्नर डी आई जी डीएम एसएसपी ने गोली चलाकर निशानेबाजी का अभ्यास भी किया।
जिला राइफल एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित 27वीं यूपी प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को दृढ़ता से दक्षता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए। निरंतर अभ्यास ही हमारी दक्षता बढ़ाता है और निरंतरता से ही लक्ष्य आसान होते हैं। अति विशिष्ट अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निशानेबाजी के खेल में अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण ही खिलाड़ी को लक्ष्य भेदने में मार्ग प्रशस्त करता है।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि मथुरा में पहली बार निशानेबाजी की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता हो रही है जिसके आयोजन में हम खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था का ध्यान रखेंगे। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास में सहायक है तथा अभिभावकों को अपने बच्चों को शिक्षा के साथ ही खेलों के प्रति भी जागरूक रखना चाहिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि खेलने से शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा आत्मविश्वास व टीम भावना का विकास होता है। खेलों से स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान होता है।
इस अवसर पर यूपी स्टेट राइफल एसो. के महासचिव जी एस सिंह ने खिलाड़ियों के शस्त्र लाइसेंस में प्रशासन द्वारा उचित सहयोग करने की मांग की गई। कार्यक्रम आयोजक राकेश कुमार नगर मजिस्ट्रेट एवं शूटिंग कोच मनीष चौधरी ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर भूषण वर्मा, नगर निगम से सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी, डिप्टी कलेक्टर ऊषा सिंह, शूटिंग कोच विक्रांत सिंह तोमर, सादिक अनीश, वेदप्रकाश शर्मा, विकास तोमर, कैप्टन फरीदुद्दीन,विजय चंदेल, डा हिमानी सिंह, अनिल कुमार पाल आदि उपस्थित रहे। संचालन शूटिंग कोच मुकेश चौधरी ने किया
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.