वृन्दावन में विकास कार्यों का नगर आयुक्त ने लिया जायजा, समय पर कार्य पूरा नहीं हुआ तो दी चेतावनी

वृन्दावन। बुधवार को नगर के विभिन्न स्थलों का नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत कन्स्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज उ.प्र. जल निगम मथुरा द्वारा निर्माणाधीन रंगजी मंदिर से रंगजी बगीची तक के मार्ग से हुई। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने मार्ग निर्माण की गुणवत्ता तथा निर्माण कार्य की प्रगति और प्रस्तावित डिजाइन की जानकारी ली । उन्होंने संबंधित अभियंताओं को निर्देशित किया कि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर तथा उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए।
इसके पश्चात उन्होंने हजारीमल सोमानी के समीप स्थित डाक बंगले की भूमि का निरीक्षण किया गया जहाँ प्रस्तावित गेस्ट हाउस निर्माण हेतु स्थल का परीक्षण किया । साथ ही हजारीमल सोमानी के ग्राउंड को स्टेडियम के रूप में विकसित एवं सौंदर्यीकृत करने के निर्देश अधिशासी अभियंता को प्रदान किए । निरीक्षण की श्रृंखला में इसके बाद नगर आयुक्त ने 5 टन क्षमता वाले कम्पोस्ट प्लांट जो फूलों के कचरे से खाद बनाने प्लांट के संचालन एवं प्रगति का अवलोकन किया। अंत में गांधी पार्क में सौंदर्यीकरण सफाई व्यवस्था को देखा ।
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त सी पी पाठक सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक मुख्य अभियंता निर्माण अमरेंद्र गौतम नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल बाबू गर्ग अवर अभियंता निर्माण श्री अरुण कुमार सीएंडडीएस संस्था से उपस्थित रहे ।