नगर निगम ने मियावाकी पद्धति से 18 हजार पौधो का रोपण कराया

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के आव्हान पर आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा सुदामापुरी में मियावाकी पद्धति से 18 हजार पौधो का रोपण कराया गया था।
इसी क्रम में बुधवार को नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा सुदामापुरी में कराए गए वृक्षारोपण स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पौधों/वृक्षों की समुचित देखभाल एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा इसके लिए माली की तैनाती की जाए।
इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त द्वारा मुख्य अभियंता निर्माण को परिसर की चारों ओर दीवारों की मरम्मत के निर्देश दिए गए। साथ ही पौधों को पानी देने की समुचित व्यवस्था हेतु समरसेबल पंप की स्थापना हेतु भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता निर्माण अमरेंद्र गौतम सहायक अभियंता निर्माण शशांक सिंह अवर अभियंता निर्माण संदीप सोनकर उपस्थित रहे ।