निगम में 35 लाख रुपए के फर्नीचर की खरीद में धांधली करने वाले दण्डित नहीं हुए तो समाजवादी युवजन सभा धरना प्रदर्शन करेगी

मथुरा। समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष मुन्ना मलिक पार्षद के नेतृत्व में समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों ने अपर नगर आयुक्त रामजीलाल को निगम में 35 लाख रुपए के फर्नीचर की खरीद में धांधली को लेकर ज्ञापन दिया
जिला अध्यक्ष मुन्ना मलिक ने कहा है कि फर्नीचर की खरीद में लाखों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। ये जनता की गाड़ी कमाई के पैसे से खरीदा गया है सामान है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग कि है कि इस मामले में दोषी कर्मचारियों अधिकारियो व बाबू, कंप्यूटर आपरेटर आदि के विरुध कानूनी कार्यवाही नगर निगम द्वारा नहीं की जाती है तो समाजवादी युवजन सभा धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष पवन चौधरी जिला महासचिव साबिर उस्मानी रवि दिवाकर सिम्मी बेगम साहिल मलिक आदिल मलिक शाहरुख उस्मानी हरदीप चौधरी शोएब कुरैशी यूसुफ खान आदि उपस्थित थे।