द्वारिकाधीश मन्दिर दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी पब्लिक लॉन्ज की विशेष सुविधा

मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए महानगर के गऊ घाट क्षैत्र में चिंता हरण मन्दिर के समीप सुलभ पब्लिक लॉन्ज का गुरुवार को वार्ड 58 की पार्षद नीलम गोयल द्वारा पूजन अर्चन कर भूमि पूजन किया गया।

प्रतीकात्मक फोटो।

पार्षद नीलम गोयल ने बताया कि यहाँ हजारों श्रद्धालु परदेशी प्रति दिन कंस किला द्वारिकाधीश मन्दिर दर्शन को आते है। वह सबसे पहले गऊघाट ही पहुचते है लेकिन आस पास एक भी शोचालय ना होने के कारण उन्हें बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता था अब उन्हें कही भी भटकना नही पड़ेगा। उन्हें पब्लिक लांज में सभी स्नान घर चेंजिग रूम ओर 10 शीटर शौचालय बाथरूम उपलव्ध होगा। पूरे नगर निगम इलाके में इस तरह के 11 सुलभ पब्लिक लॉन्ज बनाये जाएंगे जिसमे एक के निर्माण पर करीब 20 लाख रु की लागत आएगी।
भूमि पूजन में चिंता हरण मन्दिर के महंत राजू बाबा गुड्डा पंडित बब्बू पंडित भाजपा नेता हेमन्त खंदौली सुलभ इंटरप्राइजेज के जॉय दिवाकर आदि मौजूद रहे।