मथुरा। महानगर के प्रमुख चौराहा होली गेट पर शनिवार को कांग्रेसियो द्वारा अमेरिका में अवैध ढंग से जाकर बसे भारतीयों को बेड़ियों में जकड़कर भेजे जाने से कुपित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने कहा अमेरिका द्वारा भारतीय नागरिकों को अशोभनीय तरीके से हाथों में हाथकड़ी व पैरों बेड़ियां लगाकर छोड़ने पर कांग्रेस पार्टी अमेरिका के इस कृत्य का घोर विरोध करती है अमेरिका से ज्यादा दोषी भारत सरकार के प्रधान चौकीदार नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं जिन्होंने सक्षम रहते हुए भारतीयों को सकुशल स्वदेश लाने की पहल नहीं की।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पार्षद अबरार कुरैशी धनंजय चौधरी जिलानी कादरी विपुल पाठक रमेश कश्यप अनाम धन्य तिवारी राजू फारुकी आशीष अग्रवाल रवि वाल्मीकि पूरन सिंह अमित राज अनवर फारुकी देवेंद्र कुमार लाला अनिल खरे शाहरुख खान पप्पू खान जितेंद्र शर्मा पिंकी भाई बबलू कुमार आदि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.