मथुरा। नए वर्ष के पहले दिन मथुरा में भाजपा कार्यकर्ताओ को बड़ा आघात लगा है पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर के युवा पुत्र की हार्ट अटैक से मृत्यु होने का समाचार प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता श्री पाराशर के आवास पर पहुंच गए।
बीसीए कॉलेज के पीछे द्वारकापुरी के समीप अग्रसेन नगर निवासी भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर के 33 वर्षीय पुत्र अमित पराशर उर्फ़ अंशु को आज सुबह घर के अंदर की सीढ़ियों से उतरने में कुछ परेशानी हुई तो वह बीच में ही बैठ गए। कुछ समय पश्चात ही अंशु की मृत्यु हो गई। परिजन तत्काल उसे सिटी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सोशल मीडिया पर भाजपा नेता के पुत्र की दुखद मृत्यु का जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच गए। दोपहर पश्चात मोक्ष धाम पर विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंत्येष्टि में विधायक श्रीकांत शर्मा ठाकुर मेध श्याम महापौर विनोद अग्रवाल महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी सहित पार्टी के अन्य नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया जाता मृतक अंशु के दो मासूम बच्चे हैं। इस घटना से शोक की लहर दौड़ गयी है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.