OPPO Find X8 सीरीज़ की बिक्री शुरू: जानिए कीमत, फीचर्स से लेकर लॉन्च ऑफर तक

नई दिल्ली । OPPO India ने अपनी नई और बेहतरीन Find X8 सीरीज़, OPPO Find X8 Pro और OPPO Find X8, की बिक्री , 3 दिसंबर 2024 से शुरू कर दी है। आप इन्हें OPPO e-store, फ्लिपकार्ट, और दुकानों से खरीद सकते हैं। Find X8 सीरीज़ अत्याधुनिक प्रदर्शन, प्रीमियम डिज़ाइन और इनोवेटिव कैमरा तकनीक का अनोखा मिश्रण है, जिसमें आकर्षक लॉन्च ऑफर्स भी शामिल हैं।

कीमत & लॉन्च ऑफर

OPPO Find X8 Pro (16GB + 512GB): इसकी असली कीमत 99,999 रुपये है, लेकिन ऑफर के साथ आप इसे 82,000 रुपये में खरीद सकते हैं।

OPPO Find X8 (12GB + 256GB): इसकी असली कीमत 69,999 रुपये है, लेकिन ऑफर के साथ आप इसे 55,000 रुपये में खरीद सकते हैं।

OPPO Find X8 (16GB + 512GB): इसकी असली कीमत 79,999 रुपये है, लेकिन ऑफर के साथ आप इसे 64,000 रुपये में खरीद सकते हैं।

(*नियम और शर्तें लागू)

Find X8 फ्लैगशिप सीरीज़ में दो टेलीफोटो लेंस के साथ चार-कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसके Pro मॉडल में इनोवेटिव ट्रिपल प्रिज़्म लेंस आर्किटेक्चर के साथ LYT808 प्राईमरी सेंसर, 50MP LYT600 3x टेलीफोटो सेंसर, 50MP IMX858 6x पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और 50MP 120° JN5 अल्ट्रा-वाईड कैमरा है।

3X कैमरा पर इनोवेटिव ट्रिपल प्रिज़्म लेंस आर्किटेक्चर स्टैंडर्ड Find X8 में भी दिया गया है, जिसके द्वारा OPPO स्लीक डिज़ाईन के साथ स्लिम स्मार्टफोन में ड्युअल टेलीफोटो कैमरा देकर DSLR जैसी ऑप्टिकल ज़ूम क्षमताएं प्रदान करने में समर्थ बना है।

आधुनिक 2-DOL HDR और OPPO के हाईपरटोन इमेज इंजन रॉ सेंसर डेटा में हाईलाईट और मिड-टोन को एडजस्ट करके हाईलाईट और शैडो की डिटेल्स को संरक्षित करता है, जिससे चुनौतीपूर्ण रोशनी में भी कैमरा बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करता है तथा हर इमेज बहुत स्पष्ट, प्राकृतिक एवं सुंदर प्राप्त होती है। फोटोग्राफ्स के रंग हैसलब्लैड कलर साईंस में फाईन ट्यून हो जाते हैं, जबकि डॉल्बी विज़न के हाई स्टैंडर्ड में वीडियो रिकॉर्डिंग करने की क्षमता के साथ Find X8 सीरीज़ क्रिएटर्स के लिए बहुत उत्तम है। इसमें AI पर आधारित टेलीस्कोप ज़ूम फीचर है, जो जनरेटिव AI की मदद से 120X तक का सुगम ज़ूम प्रदान करता है।

Find X8 सीरीज़ में OPPO की डिज़ाईन फिलॉसफी उभरकर आई है। इसके Pro मॉडल में एलुमीनियम फ्रेम के साथ क्वाड कर्व्ड ग्लास बॉडी है, जबकि स्टैंडर्ड वैरिएंट में फ्लैट साईडेड मिनिमलिस्टिक एस्थेटिक दी गई है। Find X8 Pro केवल 8.24mm पतला तथा इसका वजन केवल 215 ग्राम है, जो सुंदरता और कम्फर्ट का बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है। इसमें अल्ट्रा-इमर्सिव 6.78 ईंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसके दोनों ओर क्वाड-कर्व्ड ग्लास लगे हैं। यह स्पेस ब्लैक और पर्ल व्हाईट में उपलब्ध होगा। पर्ल व्हाईट डिवाईस में एक अद्वितीय पर्लेसेंट पैटर्न दिया गया है, ताकि कोई भी दो डिवाईस एक सी न दिखें।

दूसरी तरफ OPPO Find X8 केवल 7.85 24mm पतला तथा इसका वजन केवल 193 ग्राम है। इस इमर्सिव और कंपैक्ट हैंडसेट में 1.45 मिमी के अल्ट्रा-नैरो सिम्मेट्रिकल बेज़ेल के साथ 6.59 ईंच का डिस्प्ले और स्टार ग्रे एवं स्पेस ब्लैक में फिंगरप्रिंट रज़िस्टैंट डिफ्यूज़ फिनिश है।

Find X8 सीरीज़ पहला स्मार्टफोन है, जिसमें MediaTek का अत्याधुनिक डायमेंसिटी 9400 फ्लैगशिप प्रोसेसर लगा है, जो दूसरी जनरेशन के 3nm डिज़ाईन पर आधारित है और पिछली जनरेशन के फ्लैगशिप चिपसेट के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा पॉवर एफिशियंट है। डायमेंसिटी 9400 Cortex 925 कोर 3.62 GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। इसके साथ 3X Cortex X4 + 4X Cortex A720 कोर हैं। यह प्रोसेसर पिछली जनरेशन के मुकाबले 35 प्रतिशत ज्यादा तेज CPU और 40 प्रतिशत ज्यादा तेज GPU परफॉर्मेंस प्रदान करता है। OPPO की नई सिलिकॉन कार्बाईड बैटरी टेक्नोलॉजी ने बैटरी लाईफ को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया है। इस बैटरी में ज्यादा छोटे और कॉम्पैक्ट स्पेस में ज्यादा डेंसिटी सुनिश्चित की गई है। Find X8 Pro में 5,910mAh की बैटरी है, जबकि इसके स्टैंडर्ड मॉडल में 5,630 mAh की बैटरी दी गई है। ये दोनों की मॉडल रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, ताकि ये कभी भी डिस्चार्ज न रहें।

ColorOS 15 ने OPPO Find X8 सीरीज़ का अनुभव और ज्यादा बेहतर बना दिया है। Find X8 Pro और Find X8 के अत्याधुनिक हार्डवेयर के लिए अनुकूलित ColorOS 15 इन फ्लैगशिप डिवाईसेज़ में शक्ति और इंटैलिजेंस के सुगम मिश्रण के साथ उनकी पूरी क्षमता का विकास करता है। इसका लुमिनस रेंडरिंग इंजन MediaTek डायमेंसिटी 9400 चिपसेट की मदद से सुनिश्चित करता है कि इसके तेज टच रिस्पॉन्स और अतुलनीय स्थिरता के साथ हर एनिमेशन और इंटरैक्शन बहुत फ्लुड हो।