मथुरा। होटल विनायक पैलेस में आगरा एवं अलीगढ़ मण्डल के पूर्व नौसेनिकों का मिलन समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। संयोजक डॉ रमेश चन्द पूर्व जे सी ओ ने बताया कि समारोह का शुभारम्भ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तथा वीर नारियों को सम्मानित कर किया। मिलन समारोह में आठ जिलों के पूर्व नौसेनिक परिवार सहित उपस्थित हुए। सभी नौसेनिकों ने अपने अनुभव को साझा करते हुए सदैव राष्ट्रहित में अपना योगदान देने के लिए बात कही। अपनी युवा पीढ़ी को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त ब्रिगेडियर डॉ भुवनेश चौधरी ने उपस्थित सभी नौसेनिकों को राष्ट्रप्रथम की भावना को सदैव जीवित रखने के लिए आव्हान किया। अन्य विशेषज्ञों ने देश के विकास में अपना अहम योगदान देने के लिए भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता चौधरी रामपाल सिंह पूर्व जे सी ओ ने की तथा संचालन डॉ. रमेश चन्द पूर्व जे सी ओ ने किया। समारोह में एस के सिंह, कमांडर एके जीलानी, यशपाल सिंह आर्य, नवल सिंह, ओमप्रकाश धाकरे, कमांडर त्रप्ती दुबे, लखन वीर, धरमवीर, वीरेश, बाबूलाल सैनी, विशाल भारद्वाज, कुलदीप सिंह, समय सिंह, संतोष, उत्तम सिंह आदि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.