मथुरा। महानगर के थाना जमुना पर इलाके में एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राया के गांव सुर्रखा हॉल निवासी रघुवीर कालौनी निवासी पंकज चौधरी की पत्नी पूनम का पिछले नौ महीने से रश्मि हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। बताया गया है कि बीते दिन डिलीवरी के लिये भर्ती कराई गई थी। अचानक महिला पूनम की तबीयत बिगड़ गई और उसकी जान चली गई।
घटना के बाद परिवार के लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। ये देख अस्पताल के स्टाफ के पसीने छूट गए। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिवार के लोगों को शांत कराया। थाना जमुना पार प्रभारी छोटेलाल यादव ने बताया कि मृत महिला के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। डॉक्टर पैनल से पोस्टमाटर्म की वीडियोग्राफी कराकर जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं हॉस्पिटल संचालिका डॉ रश्मि ने बताया के उनके यहां महिला की मौत नहीं हुई है। महिला के पति को ऑपरेशन के लिए बोला था लेकिन उन्होंने ऑपरेशन की अनुमति नहीं दी। यहां तक के ऑपरेशन के कागजातों पर भी साइन नहीं किए।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.