मथुरा। मथुरा वृंदावन क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को रोकथाम और उनका बधियाकरण करने के लिए सलेमपुर वार्ड संख्या 33 में बनाए गए सेंटर का मथुरा वृंदावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल ने शुक्रवार को उद्घाटन किया।
महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों से काफ़ी संख्या हो गयी है जिससे आए दिन काफ़ी हादसे हो रहे हैं इसको ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा इसकी शुरुआत कराई गयी है। इसके लिये नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रामजी लाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी नागरिक को आवारा कुत्तों से परेशानी हो तो वह अपने स्थानीय पार्षद को भी इसकी सूचना देकर कार्यवाही करा सकता है। इस सेंटर पर 200 स्वान रखने की वयवस्था की गयी है। बीमार दुर्घटना ग्रस्त स्वान का उपचार वेटनरी कालेज में कराया जायेगा।