अनुज सिंघल
फरह। कस्बा फरह में बीती रात चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पूरा परिवार रात्रि में छत पर सो रहा था।
चोर सोना चांदी के आभूषण एवं नगदी चुरा ले गये।
बीती रात थाना फरह क्षेत्र के सारस्वत पाड़ा मोहल्ले निवासी राजकुमार पुत्र रामबाबू के घर में अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बना लिया और घर में रखे अलमारी में सोना चांदी तथा नगदी की चोरी कर ली। जानकारी परिजनों को लगी तो पैरों तले जमीन खिसक गई। तुंरंत पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। पीड़ित महिला गीता ने जानकारी देते बताया कि गर्मी की वजह से पूरा परिवार छत छत पर सो रहे था। चोर किस रास्ते से आए यह पता ही नहीं चला। चोरों ने घर में अंदर से कुंडी बंद कर ली और घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर आराम से चोरी कर निकल गए।
घटना की जानकारी परिवारीजनों को सुबह लग पायी। तहरीर मिजने के बाद पुलिस भी चोरों की तलाश में जुट गयी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.