मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा वृंदावन स्थित चैतन्य विहार में महिला आश्रय सदन के मरम्मत कार्य की संयुक्त निरीक्षण गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना अधिशासी अभियंता एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी द्वारा महिला आश्रय सदन के भवनों में कार्यदायी संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों को देखा गया तथा आवश्यक निर्देश दिये गये। कार्यदायी संस्था मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम द्वारा बताया गया कि भवन की स्ट्रेंथनिंक कार्य कार्य हो रहा है तथा एक ब्लाक में प्लम्बरिंक का कार्य पूर्ण हो चुका है। उक्त मरम्मत कार्य दिसम्बर 2024 तक पूर्ण किया जाना है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता कार्य करने को कहा गया साथ ही परिसर में स्थित पार्क का जीर्णोद्धार प्राधिकरण के बजट से कराने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता सुनील अग्रवाल जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र अधिशासी अभियंता मथुरा वृंदावन नगर निगम एस.पी. मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.