मथुरा। जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को शुरू किए गए “संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आज नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा जनरलगंज स्थित नगर निगम सभागार में प्रातः 10 बजे से जनसुनवाई की गयी।
जन सुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। जनसुनवाई में नगर आयुक्त द्वारा सभी शिकायत कर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। कुल 05 शिकायत प्राप्त हुयी जिनमें 2 शिकायत सफाई से संबंधित थी। उक्त शिकायतों का निस्तारण टीम को भेजकर तत्काल करा दिया गया शेष लंबित 3 शिकायतों के निस्तारण हेतु आदेश दिए गए ।
जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम एस पी मिश्रा अधिशासी अभियंता सिविल राम कैलाश अधिशासी अभियंता जल आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.