मथुरा। पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसो. मथुरा इकाई की शनिवार को साधारण सभा की बैठक डैंपियर नगर स्थित होटल में सम्पन्न हुई। इस बैठक में वार्षिक आय व्यय ब्यौरा पारित किया गया एवं मथुरा इकाई की पदाधिकारी एवं प्रांतीय साधारण परिषद के प्रतिनिधियों का निर्वाचन अधिकारी बामन चतुर्वेदी की देखरेख में संपन्न हुआ जिसमे जितेंद्र कुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष एवं जगमोहन शर्मा को पांचवीं बार जिला मंत्री निर्विरोध चुना गया। इनके अलावा अभिषेक उपाध्याय को संयुक्त मंत्री हर्ष भाटिया मनवीर सिंह अर्जुन को उपाध्यक्ष फैजल अजीज को कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह उप कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ऑडिटर दामोदर देवेंद्र कुमार राजेश यादव को संगठन मंत्री मोहर सिंह सोनू कुमार कुमुद भगवती प्रसाद भारत भूषण गोस्वामी सोनवीर इकबाल पंकज प्रहलाद को सहायक मंत्री एवं वंदना को महिला कन्वीनर नगीना को उप महिला कन्वीनर चुना गया।
सभा में तालेवार चतुर्वेदी गुलशन चावला जुगल किशोर अग्रवाल लेखराज जगदीश सैनी अलीगढ़ से आए मंत्री मोहित कुमार प्रांतीय उपाध्यक्ष साथी जितेंद्र कुमार प्रमिला हरिओम अभिषेक अनूप शर्मा राजकुमार राहुल शर्मा मुकेश आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.