मथुरा। 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है , मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली/ रोड शो का महानगर की आम जनता पर अच्छा ख़ासा असर देखने को मिला है। लोगो में इस विशाल रैली को देखकर मतदान के लिए उत्सुकता बडी है।
जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, एस.पी. ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा, आईएएस प्रशिक्षु रिंकू सिंह राही, जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त आदि अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता रोड शो में प्रतिभाग किया।
मतदाता जागरूकता रैली/ रोड शो मथुरा कैंट से होली गेट, होली गेट से भरतपुर गेट, भरतपुर गेट से डीग गेट, डीग गेट से भूतेश्वर तिराहा होते हुए बीएसए कॉलेज पर जाकर संपन्न हुई। रैली में लगभग 200 शिक्षकों द्वारा बाइक रैली तथा अधिकारियों द्वारा खुली जीप/ जिप्सी के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
बेसिक एवं माध्यमिक की तरफ से आयोजित मतदाता जागरूकता बाइक रैली को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली की अगुवाई जिप्सी में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मतदाता जागरूकता नारे के साथ की तथा होली गेट एवं बीएसए कॉलेज पर जिलाधिकारी ने मतदाताओं से मतदान केंद्रों पर समय से पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम होने पर मतदाता चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित अनेक प्रमाण पत्रों से किसी भी एक प्रमाण पत्र को लेकर मतदान करने अवश्य पहुंचे और मथुरा का गौरव बढ़ाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपनी अपील में मतदाताओं से कहा कि मतदाताओं को निडर होकर अपने मत का प्रयोग गर्व से करना है और मथुरा का वोट प्रतिशत बढ़ाने में अपना सहयोग दें। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने मतदाता जागरूकता रोड शो में अपील की कि अबकी बार मत डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे तथा साथ में अपने पड़ोसी एवं साथियों को भी मत डालने के लिए जाएं।
रैली में जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र, डाइट प्राचार्य राजेंद्र बाबू, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने रोड शो के दौरान सभी मतदाताओं से अबकी बार अपने मत को प्रयुक्त करके मतदान का प्रतिशत पुरुष तथा महिला दोनों अनुपातों में बढ़ाने की अपील की। स्वीप कोऑर्डिनेटर प्रो. पल्लवी सिंह, राज्य स्तरीय ईवीएम वीवीपीएटी मास्टर ट्रेनर डॉ दीन दयाल, जिला साक्षरता क्लब प्रभारी डॉ. अखिलेश यादव एवं मनीष दयाल ने मतदाताओं से आग्रह किया कि महिला, वृद्ध एवं दिव्यांग सभी मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अवश्य पहुंचे और सच्चे नागरिक होने का अपना फर्ज निभाएं।
इस रैली में जिप्सी में सबसे आगे जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चल रहे थे तथा पीछे दूसरी जिप्सी में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा तथा कोऑर्डिनेटर पल्लवी सिंह चल रहे थे।
रोड शो में सक्रिय रूप से भाग लेने वालों में गुरु प्यारी सत्संगी प्रीति सीमा सुनीता गुप्ता बलवीर सिंह सुधीर सोलंकी हरिओम शर्मा अविनाश शुक्ला शंकरपाल सैनी सुधीर कुमार जुगल किशोर आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.