हेमा मालिनी को नहीं पता कि मथुरा में टैंटी गांव कहां है बता दे तो 1 लाख रु का इनाम: श्याम सुंदर
मथुरा। लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह के पक्ष में मतदान करने की टैंटी गांव में हुई चुनावी सभा में पूर्व विधायक पंडित श्याम सुंदर शर्मा द्वारा अपील की गई। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि यह मेरे मान सम्मान और प्रतिष्ठा की लड़ाई है। 72 साल की उम्र में आप लोगों से अपील करता हूं कि आप मेरी इज्जत में शामिल रहें और बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह को जिताएं। उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं उन्होंने देश की आजादी में कोई योगदान नहीं दिया। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता ऐसे किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर सांसद हेमा मालिनी यह बता दें कि टेंटी गांव कहां है तो वह भाजपा वालों को एक लाख रुपये का इनाम दूंगा। मांट क्षेत्र से आठ बार विधायक रहे पूर्व मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि हमने क्षेत्र में 25 साल फ्री बिजली जलवाई।