मथुरा। लोकसभा भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में छाता विधानसभा के तरौली गांव नौगांव चौमुहां में जनसभा की अध्यक्षता निर्भय पांडे ने की। सभा को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने देश के लिए अनेक समस्याएं खड़ी कीं हैं भ्रष्टाचार, आंतकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद आदि मुद्दे कांग्रेस पार्टी की ही देन हैं।
कांग्रेस के कार्यकाल पर उंगली उठाते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अयोध्या विवाद भी कांग्रस की ही देन है। कांग्रेस हमेशा से ही तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए आई है।
जनसभा में भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने कहा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ठोस रणनीति बनाकर कार्य कर रही है। अयोध्या में श्री राम मंदिर के बाद मथुरा, बरसाना, गोकुल आदि तीर्थ स्थलों के सौंदयीकरण पर सरकार का विशेष फोकस है।
जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा ग्राम वासियों का जोश एवं विश्वास व प्यार दिखता है कि इस बार भी प्रचंड बहुमत के साथ मथुरा से हेमा मालिनी पुन: व केंद्र में मोदी सरकार बनेगी।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी लोकसभा प्रभारी श्याम भदौरिया जिला संयोजक देवेन्द्र शर्मा पूर्व विधायक चंदन सिंह नरदेव चौधरी पवन हिंडोल जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी यज्ञदत्त शर्मा मंजीत पोनिया श्याम शर्मा निहाल सिंह आर्य आदि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.