झूलेलाल महोत्सव सम्मान समारोह के साथ संपन्न

 

मथुरा। भारतीय सिंधु सभा द्वारा झूलेलाल महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन डैंपियर नगर स्थित गोदरी धाम पर किया गया जिसमें पूज्य सिंधी जनरल पंचायत अध्यक्ष नारायण दास लखवानी महामंत्री बसंत लाल मंगलानी उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री तुलसी गंगवानी जिला अध्यक्ष सुनील पंजवानी महामंत्री जितेन लालवानी उपाध्यक्ष चंदन लाल आडवाणी उपाध्यक्ष भगवानदास बेबू भाई अशोक अंदानी प्रदेश मंत्री कोकिल भाटिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में भारतीय सिंधु सभा जिला अध्यक्ष सुनील पंजवानी ने मथुरा महिला विंग की नई अध्यक्ष दिव्या देसवानी महामंत्री संपना मंगवानी उपाध्याय सीमा पंजवानी को बनाया उनके नाम की घोषणा की। कार्यक्रम में कई तरह के बच्चों – महिलाओं द्वारा प्रस्तुतियां दी गई समापन झूलेलाल जी की आरती पल्लव और सहभोज के साथ हुआ। कार्यक्रम मे शामिल सुरेश मनुसखानी अशोक डाबरा मनुमंगलानी नितेश रोहेरा राजेश रोहेरा दिनेश टेकवानी रवि गंगवानी भारतीय सिंधु सभा एवंम सुदामा खत्री सुंदर खत्री किशोर इसरानी झामन दास समाज के महिला एवंम पुरुषो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।