गोवर्धन में अब गोल्फ कार्ट में बैठकर कीजिए गिर्राज जी की परिक्रमा

 

मथुरा। गिर्राज जी के भक्त अब गोवर्धन में सप्तकोसीय परिक्रमा या लुफ्त गोल्फ कार्ट से उठाएंगे। इसके लिए मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने फरीदाबाद की कंपनी के साथ अनुबंध किया है।
पिछले दिनों श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर दर्शन को आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन में 30 गोल्फ कार्ट के संचालन को हरी झंडी दिखाई थी। जन्मस्थान तक उन्होंने गोल्फ कार्ट में बैठकर सफर भी किया था। अब मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने इस व्यवस्था का विस्तार करते हुए गोवर्धन की सप्त कोसीय परिक्रमा में भी संचालन करने का फैसला किया है। निजी कम्पनी के साथ हुए अनुबंध के तहत अब गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग में 30 गोल्फ कार्ट का संचालन किया जायेगा। इस व्यवस्था में कंपनी 41 लाख रुपए वार्षिक मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण को देगी।
शनिवार को इस व्यवस्था का शुभारंभ परिक्रमा मार्ग पर दोपहर 12 बजे किया गया । विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एस बी सिंह, ओएसडी प्रसून द्विवेदी सहित गोल्फ कार्ट का संचालन कर रही कंपनी के अधिकारियों ने गोल्फ कार्ट में बैठकर परिक्रमा की।

गोवर्धन परिक्रमा के लिए आने वाले बच्चे और बुजुर्गो को लंबी दूरी तय करने में परेशानी होती थी, अब गोल्फ कार्ट में बैठकर बुजुर्ग और बच्चे आसानी से सप्त कोसीय परिक्रमा कर सकेंगे। इससे गोवर्धन परिक्रमा के प्रति भक्तों का रुझान और भी बढ़ेगा।
एसबी सिंह, उपाध्यक्ष
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण