बड़ी कार्रवाई : आगरा मंडल में रेलवे ने टिकट चैकिंग में 26 करोड़ से ज्यादा का वसूला जुर्माना

आगरा । रेलवे ने आगरा मंडल में ट्रेन में बिना टिकट यात्रा अनियमित टिकट धारक, बिना बुक्ड लगेज आदि लोगों की जांच के लिए बड़ा चेकिंग अभियान चलाया है | टिकट जांच के माध्यम से वित्तीय वर्ष में माह अप्रैल-23 से फ़रवरी-24 तक की अवधि में आगरा मंडल मे बिना टिकट, अनियमित टिकट धारक, बिना बुक्ड लगेज, आदि विभिन्न आय स्रोतों से अधिक आय अर्जन हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है । वाणिज्य विभाग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 443912 केस दर्ज किए जिनसे जुर्माना स्वरूप रु 26.15 करोड़ वसूला गया |
पिछले वित्तीय वर्ष में माह अप्रैल-22 से फ़रवरी-23 तक की अवधि में आगरा मंडल मे बिना टिकट, अनियमित टिकट धारक, बिना बुक्ड लगेज, आदि पर कुल 440853 केस पकडे गये जिनसे जुर्माना स्वरूप रु 26 करोड़ रेल राजस्व की वसूली की गयी थी| पिछले वित्तीय वर्ष कि तुलना मे इस वर्ष टिकट चेकिंग मे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 0.58 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए कुल- 443912 केस दर्ज किए जिनसे जुर्माना स्वरूप रु 26.15 करोड़ वसूला गया । इस वित्तीय वर्ष मे 17.28 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था जिसके उपलक्ष्य मे आगरा मंडल द्वारा 43.30 प्रतिशत अधिक प्राप्त किया है|
मंडल में गंदगी फैलाने व धूम्रपान करने वाले 9333 यात्रियों से 10,93,500/- रुपए, अनाधिकृत रूप से लाइन/पटरी पार करने वाले 4096 यात्रियों से 5,10,900/- रुपए एवं स्टेशन तथा गाड़ियों पर अनाधिकृत रूप से समान बेचने वाले 291 वैंडरों से 3,03,000/- रुपए का जुर्माना वसूला गया वही अनधिकृत रूप से सामान बेचने वाले तीन वैंडरों को जेल भेजा गया ।
मंडल द्वरा फ़रवरी मे बिना टिकट, अनियमित टिकट धारक, बिना बुक्ड लगेज, आदि पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 26557 केस दर्ज किए जिनसे जुर्माना स्वरूप रु 1.57 करोड़ वसूला गया ।
जनसम्पर्क अधिकारी आगरा प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि भविष्य में भी मंडल द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं आरक्षित/अनारक्षित यात्री गाडि़यों में नियमित रूप से सघन टिकट जाँच कराई जायेगी ताकि बिना टिकट/ अनाधिकृत यात्रियों की यात्रा पर अंकुश लगाया जा सके । सभी यात्रियों से अनुरोध है की वैध टिकट लेकर ही यात्रा करे ।

उक्त कार्यवाही मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशन में आगरा मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक/ कोचिंग वीरेंद्र सिंह एवं सहायक वाणिज्य प्रबन्धक/फ्रेट अनिल श्रीवास्तव के निर्देशन में हुई है।