पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से किया इनकार, BJP ने बनाया था अपना उम्मीदवार
कोलकाता। भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा नेता पवन सिंह ने आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को संदेश भेजा है।
लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों वाली अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में बंगाल की आसनसोल सीट से भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था। पवन सिंह ने आसनसोल से उम्मीदवार बनाए जाने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद भी दिया। हालांकि पवन सिंह को लेकर विवाद हो गया। दरअसल विपक्षी नेताओं ने पवन सिंह के अपने गानों में बंगाल की महिलाओं के चित्रण को लेकर आपत्ति जताई और पवन सिंह को बंगाल से चुनाव लड़ाने के भाजपा के फैसले की आलोचना शुरू कर दी। अब जब पवन सिंह ने अपनी उम्मीदवारी छोड़ने का एलान किया है तो इस फैसले को विवाद से जोड़कर ही देखा जा रहा है।