मथुरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद पर प्रोन्नत 19 सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

मथुरा। कलेक्ट्रेट सभागार में आंगनबाड़ी सहायिका से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद पर प्रोन्नत 19 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया । बाल विकास एवं सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के निर्देश पर आज प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों में कार्यकर्ता पद पर प्रोन्नत अभ्यर्थियों की नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ ही जनपद में नवीन स्वीकृत 88 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के शिलान्यास का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया आंगनबाड़ी केन्द्रों का शिलान्यास कार्यक्रम विकास खंड फ़रह , मांट, गोवर्धन, नंदगांव एवं नौहझील के ग्राम पंचायतों में जन प्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर आज लखनऊ में लोग भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश भर में नव चयनित 3077 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए एवं प्रदेश के 31 जनपदों में 173 करोड़ की लागत से स्वीकृत 1459 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का शिलान्यास किया गया। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी सभागार में देखा गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद् सदस्य ठा.ओम प्रकाश सिंह रहे । कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन निरंजन सिंह धनगर , मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी नव चयनित आम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सभी ब्लाकों के सीडीपीओ प्रभारी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ठा. ओम प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं के कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और यह कहा कि उनके कार्य के हिसाब से उनका मानदेय कम है । मानदेय बढ़ाया जाना चाहिए साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपना कार्य पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करने की अपेक्षा की । इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य अतिथियों ने भी अपने संबोधन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया।