महावन तहसील में डीएम ने पिंक बूथ का किया लोकार्पण
महावन। तहसील परिसर में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा पिंक बूथ का फीता काट कर लोकार्पण किया। पिंक बूथ को तहसील कर्मचारियों द्वारा भव्य सजाया गया। एसडीएम महावन शाश्वत त्रिपुरारी ने जिलाधिकारी का पटुका पहना कर स्वागत किया। पिंकी बूथ के अंदर दीप प्रज्जवलित कर केक काटा गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा पिंक बूथ महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है जिसमें महिलाओं की समस्याओं की जन सुनवाई की जायेगी जिससे महिलाएं लाभान्वित होंगी। उन्होंने कहा इस प्रकार के पिंक बूथ हर तहसील परिसर में खोले जायेंगे जिससे महिलाएं लाभान्वित होंगी।
कार्यक्रम में एसडीएम महावन शाश्वत त्रिपुरारी, एसडीएम न्यायिक दीपका मैहर, नायब तहसीलदार साबिका शर्मा, केपी सिंह, सीताराम यादव, गुलशेर खां, मेहताब सिंह, नेहा चौधरी, शैलजा जैन, कीर्ति घोष, वीरेन्द्र वर्मा, जीतू सैनी, डा.अखिलेश यादव, कुलदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।