राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में मथुरा के पूर्व सांसद की जीत से मथुरा में जश्न

मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2024 में भाजपा के पूर्व सांसद चौ. तेजवीर सिंह द्वारा जीत दर्ज करने पर मथुरावासियों में खुशी की लहर दौड गयी है। वहीं उनकी जीत से प्रफुल्लित हो नगर निगम मथुरा वृन्दावन के महापौर विनोद अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
महापौर चौ. तेजवीर से को बधाई देने उनके लखनऊ आवास पहुंचे महापौर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि चौधरी तेजवीर सिंह की जीत पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ की जीत है। इससे कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है, आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मथुरा जिले को मिली ये जीत बहुत महत्वपूर्ण है। जिले के सर्वांगीण विकास में उनकी अहम् भूमिका रहेगी।
इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करने वालों में उ प्र बाल आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा, प्रमोद बंसल, गोपाल शर्मा, राजू यादव, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, भानू शर्मा, पवन पटेल, अभिषेक राठौर, राजवीर चौधरी ,सुधांशु खंडेलवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।